Uncategorized

बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन


धमतरी। सोशलिस्ट यूनिटी सेटंर आफ इंडिया कम्युनिस्ट द्वारा आज घड़ी चौक के पास पेट्रोल डीजल की कीमतो व जरुरी सामानों के मूल्यो में बेहताशा वृद्धि, बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात एसडीएम कार्यालय जाकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान गीता सारथी, डारेन्द्र साहू, जीतेन्द्र साहू, विनय, माधवी साहू, कमलनारायण, डेविड कुर्रे, पंकज साहू, चन्द्रकांत चक्रधारी, भाविका साहू आदि उपस्थित रहे। सदस्यों व पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, कर्मचारी और बेरोजगार युवा पेट्रोल डीजल की कीमतों एवं जरूरी सामानों में मूल्य वृद्धि व बेतहाशा बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार के अवसर और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के दोहरे दबाव का सामना कर रहे हैं। एक ओर राज्य और देश के विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता के लिए दो वक्त की रोटी, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना लगातार कठिन होता जा रहा है। यही कारण है कि आज महंगाई और आर्थिक असमानता का प्रश्न केवल आर्थिक विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह आम जनता के जीवन मरण का सवाल हो गया है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में बड़ी संख्या में लोग कृषि, मजदूरी और छोटे व्यवसायों पर निर्भर हैं। ऐसे में ईंधन की बढ़ती कीमतें सीधे आम जनता की जेब पर असर डालती हैं। रसोई गैस की कीमतो में वृद्धि ने भी जनता का हालात खराब कर दिया है। घरेलू गैस व व्यासायिक गैस की लगातार मूल्यवृद्धि ने लोगो का महीना का बजट बिगाड़ दिया है। धमतरी जैसे कृषि प्रधान जिले में डीजल की बढ़ती कीमतें खेती की लागत को बढ़ाती हैं, जबकि परिवहन महंगा होने से उपभोक्ता वस्तुओं के दाम भी बढ़ते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!