मुजगहन में विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना हेतु जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने सीईओ को सौंपा मांग पत्र
लगातार लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों और किसानों के हित में उठाई मांग

धमतरी। धमतरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुजगहन और उसके आसपास के ग्राम रत्नाबांधा,लोहरसी, पोटियाडीह क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही बिजली की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र क्रमांक-15 के जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जनपद पंचायत धमतरी के सामान्य सभा के बैठक में अपने क्षेत्र के प्रमुख समस्या को जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत मुजगहन में एक नए विद्युत उप-केंद्र (सब-स्टेशन) की स्थापना हेतु विद्युत विभाग को आवश्यक पत्र एवं अनुशंसा जारी करने की पुरजोर मांग की है। सब-स्टेशन के दूरी कारण क्षेत्रवासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीईओ को सौंपे गए पत्र में जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने बताया कि मुजगहन और इसके आसपास का पूरा क्षेत्र वर्तमान में तेजी से विकसित हो रहा है। यहाँ की आबादी बढऩे के साथ-साथ कृषि और व्यावसायिक गतिविधियों में भी भारी विस्तार हुआ है। मुजगहन और आसपास के गाँवों में लगातार लो-वोल्टेज बना रहता है, जिसके कारण घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं करते और किसानों के सिंचाई पंप भी सुचारू रूप से नहीं चल पाते।