Uncategorized

जर्जर कोलियारी खरेंगा मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीण कल करेंगे सड़क से छ:ग: सदन तक पदयात्रा

सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने गांव-गांव में बैठक कर की पदयात्रा में शामिल होने की अपील

गांव-गांव में लगाये गये चुनाव बहिष्कार के बैनर, ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन हुआ एलर्ट

धमतरी । महानदी के तट से कोलियारी से होकर दर्री, खरेंगा, देवपुर जोरातराई सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब उसमें पैदल चलना भी दूभर हो गया है समय-समय पर अनेक राजनीतिक दल के लोग तथा ग्रामवासी शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट करें लेकिन आज 20 वर्ष बाद भी सड़क की स्थिति नहीं सुधरी वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जिसका समापन सत्र 18 जुलाई से प्रारंभ होना है क्षेत्र के 23 गांव के लोगों ने इस आशा के साथ की अनुपूरक बजट में यह बहुप्रतीक्षित मांग शामिल होकर मूर्त रूप ले ले इस हेतु 16 जुलाई से कोलियारी से लेकर ग्रामवासी पदयात्रा करते हुए छत्तीसगढ़ सदन तक पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने गांव-गांव में बैठक करते हुए लोगों को जागरूक पर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है ग्राम वासियों में इतना आक्रोश है कि अनेक गांव में तो चुनाव बहिष्कार करने के निर्णय लिए जाने हेतु बैनर भी टांग दिए गए हैं तथा कहा जा रहा है कि ग्राम विकास समिति के बैठकों में आगामी समय में यह निर्णय लिया जा सकता है। जिला प्रशासन भी उक्त संघर्ष को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है क्योंकि विधानसभा के समापन सत्र में यदि पदयात्री वहां तक पहुंच जाते हैं तो सरकार के विकास के दावों की पोल खुल जाएगी इस हेतु वह भी ग्रामीण संघर्ष समिति के सदस्यों से सतत संपर्क करते हुए उनकी मांगों को वहां तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं। आश्वासन दिया गया था कि अप्रैल माह से सड़क का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा लेकिन इस बात पर भी प्रशासन कायम नहीं रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!