Uncategorized

कुरूद नगर में 2 करोड़ के 33 कार्यों का मूलभूत सुविधाओं के लिए किया गया भूमिपूजन

नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में नये बाज़ार परिसर एवं सनसिटी कालोनी सहित विभिन्न वार्डों में हुआ भूमिपूजन


.
कुरूद नगर में 2 करोड़ के 33 कार्यों का मूलभूत सुविधाओं के लिए भूमिपूजन किया गया.नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में नये बाज़ार परिसर एवं सनसिटी कालोनी सहित विभिन्न वार्डों में भूमिपूजन हुआ.नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा विष्णु के सुशासन और अजय के विकास रथ को नगर मे निरंतर चलाया जा रहा है, सभी वार्डों में युद्ध स्तर में कार्य चल रहे है, आने वाले एक वर्ष में नगर में बिजली का जाल बिछाने का कार्य कर रहे है, मूलभूत सुविधाओं का कार्य अब निरंतर चलते रहेगा, बड़े प्रोजेक्टों के साथ जनभावनाओ और जनप्रतिनिधियों के मांगो के अनुसार नगर में सभी छोटे छोटे कार्य लगातार देखने को मिलेगा, नगरवासियों को हार्दिक बधाइयाँ.इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, भाजपा नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, पार्षदगण मिथिलेश बैस, महेंद्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, राखी चन्द्राकर, अर्जुन ध्रुव, पूर्व पार्षद विनोद पिंटू, भाजपा नेतागण कोमल साहु, कमलेश चन्द्राकर, बल्लू चन्द्राकर, किशोर यादव, कमल शर्मा, कुमार जांगड़े, प्रवीन शर्मा, व्यापारीगण- केवल साहू प्रकाश ढींवर, चुनमुन चन्द्राकर, धनेश बैस, ओमप्रकाश साहु, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गुप्ता , कर्मचारीगण सहित नगर के गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!