Uncategorized

एनसीसी कैडेटों ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

धमतरी । नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी.) ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। एन.सी.सी. के कैडेट अपने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर प्लास्टिक मुक्त भारत जागरूकता रैली निकालने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चला रहे है। यह अभियान 9 जुलाई तक चलेगा। इसी कड़ी में सोमवार को अम्बेडकर चैक से गोल बाजार सब्जी मार्केट में अभियान चलाया गया। इस प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान जागरूकता रैली के माध्यम से शहरवासियों और आमजनों से सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिस्कार करने की अपील किया। इसके साथ अधिकारियों एवं कैडेटों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया तथा झाड़ू लगाकर सफाई करने के लिए साथ-साथ विभिन्न जगहों पर बिखरे कुड़ा करकट को भी जमा कर निस्तारित किया। इस अभियान में एन.सी.सी. अधिकारी प्रो.दिनेश्वर सलाम एवं इसा प्रकाश ,वारूणी यदु यामनी सहित 30 कैडेट शामिए हुए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!