Uncategorized

नया कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनने पर्यवेक्षक रेहाना रियाज चिश्ती पहुंची धमतरी, राजीव भवन मे कार्यकर्ताओ की ली बैठक

किया गया स्वागत,दावेदारों और कार्यकर्ताओ का टाटोला मन

पूर्व मंत्री शिव डहरिया और बीरेश ठाकुर भी रहे मौजूद

धमतरी-कांग्रेस द्वारा संगठन मे व्यापक बदलाव की दिशा मे कार्य कर रही है इसी कड़ी मे नए धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज नये जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया क़े तहत पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान की पूर्व राज्यमंत्री रेहाना रियाज चिश्ती जिले के दौरे पर रही. वे कांग्रेस भवन पहुंची और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओ से राय मशविरा की.महिला पर्यवेक्षक रेहाना रियाज के साथ प्रदेश प्रभारी और पूर्व मंत्री शिव डहरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीरेश ठाकुर भी मौजूद रहें।बता दे कि जिलाध्यक्ष शरद लोहाना पिछले 6 वर्षों से इस पद पर कार्यरत है. आज पर्यवेक्षक और उनके सहयोगी स्थानीय नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई ।बता क़े रेहाना रियाज चिश्ती 5 दिनों तक जिले में रहकर महिला संगठनों, व्यापार मंडल, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और अन्य प्रमुख समूहों से संवाद स्थापित करेंगी। धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारो की पूरी जानकारी लेकर रिपोर्ट आलाकमान को सौंपा जायेगा.
जैसे ही परिवेक्षक व वरिष्ठ नेताओं का राजीव भवन आगमन हुआ उनका कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओ ने स्वागत किया. इसके पश्चात् दीप प्रज्वालित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया. बैठक मे विधायक ओंकार साहू पंकज महावर मोहन लालवानी विजय देवांगन तपन चंद्राकर राजेंद्र सोनी हरमीन्दर छाबड़ा लेखराम साहू हर्षद मेहता विपिन साहू राजकुमारी दीवान कविता योगेश बाबर आनंद पवारमनीषा साहू गोपाल शर्मा मदन मोहन खंडेलवाल अरविन्द दोशी विजय गोलछा आकाश गोलछा राजा देवांगन मंजीत छाबड़ा भरत नाहर आशीष थिटे आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!