Uncategorized

दीवाली के बाद गंगरेल का पर्यटन हुआ गुलजार

रोजाना पहुंच रहे हजारों पर्यटक, मां अंगारमोती के दरबार में भी लग रहा भक्तों का तांता

बोटिंग साइड पर भी मेले जैसे माहौल, लोग उठा रहे उफनती लहरों के बीच सैर का मजा
धमतरी । गंगरेल बांध प्रदेश के बड़े बांधो में से एक है। यह बांध खूबसूरत वादियों के बीच अथाह पानी का संग्रह है। इसके मनमोहक नजारे को देखने न सिर्फ धमतरी, प्रदेश व अन्य प्रदेशो के लोग भी पहुंचते है। वर्तमान में गंगरेल बांध की सैर करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व के बाद से ही भाईदूज के दिन से लेकर अब तक गंगरेल बांध में पर्यटकों की संख्या ज्यादा रही है। त्यौहार में छुट्टियों के दौरान गंगरेल बांध का सैर सपाटा करना लोगों को काफी भा रहा है। भाईदूज के बाद प्रथम शुक्रवार को गंगरेल में मंडई मेले का आयोजन किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी इसके अगले दिन शनिवार को भी काफी भीड़ बांध क्षेत्र में रही। रविवार को गंगरेल बांध का पर्यटन गुलजार रहा। बड़ी संख्या में दूरदराज से लोग पहुंचे थे।

बता दे कि भक्तों ने मां अंगारमोती के प्रति अटूट श्रद्धा है। भक्त यहां मनोकामना पूर्ति के लिए आते है। गंगरेल आने वाले अधिकांश पर्यटक सबसे पहले मां अंगारमोती के दरबार मत्था टेकते है। इसलिए मंदिर परिसर में मेले जैसे माहौल रहता है। जब से गंगरेल बांध में वाटर स्पोट्र्स की सुुविधायें प्रारंभ हुई है। तब से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। महानदी के उफनती लहरों के बीच बोटिंग का लुफ्त लोग उठा रहे है। बोटिंग सुविधायें मंहगी होने के बाद भी लोग सवारी करने से पीछे नहीं हटते। दिवाली के बाद से बोटिंग करने लोगो की भीड़ बढ़ गई। बोटिंग साईड पर मेमले जैसा माहौल बना रहता है। बोटिंग से गंगरेल बांध के पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।
मानव वन, मचान हर्ट, एडवेंचर व रिसार्ट भी लुभा रहा पर्यटकों को


गंगरेल बांध क्षेत्र में लगातार पर्यटन सुविधाओं का विस्तार हुआ है। बांध क्षेत्र के आकर्षक नजारे बोटिंग के साथ ही कई अन्य स्थान है। जो लोगो को भाते है। बांध क्षेत्र में सुविधाओं से लैस मोटल में पार्टी या पारिवारिक आयोजन लोगों की पहली पसंदी रहती है। यहां महानदी के किनारे सुंदर नजरा नजर आता है। वही वहीं ग्रीन एडवेंचर रिसार्ट में सभी उम्र के लिए सुकुन व मनोरंजन की सुविधा है। यहां से बांध के सभी 14 गेटो का नजारा दिखाई देता है। बेहतर गार्डनिंग है। वुडन कार्टेज का सुंदर नजारा लोगों को भाता है। लेकिन यह हर व्यक्ति के बजट से दूर है। इसके अतिरिक्त मानव वन, एडवेंचर , मचान हर्ट जैसे स्थान भी है जहां पर्यटक विविध आयोजनों, भोज, या पार्टी के मौको पर ज्यादा जाते है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!