Uncategorized

वेल्डिंग कार्य के दौरान भूसे के ढेरे में चिंगारी से बगौद मेगा फूड पार्क में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे


धमतरी। बीती रात्रि लगभग 8 बजे वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक नैविक ऑयल एंड साल्वेंट मेगा फूड पार्क बगौद में आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक मजदूर झुलस चुके थे।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात घटना में तीन श्रमिकों के हाथ एवं पैर झुलस गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरूद भेजा गया। बताया जा रहा है कि सभी की स्थिति सामान्य है। बता दे कि प्लांट में धान के भूसे से राइस ब्रांड खाद्य तेल का निर्माण किया जाता है। वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कुरूद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम तत्काल बगौद साल्वेंट प्लांट पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!