Uncategorized

विकास व नवाचार में कलेक्टर कर रहे नये कीर्तिमान स्थापित, बेसिक पुलिसिंग व ताबड़तोड़ कार्रवाई से एसपी बेहतर कानून व्यवस्था बनाने में हो रहे सफल

कलेक्टर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यटन शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को दे रहे प्राथमिकता

एसपी के नेतृत्व में अवैध गांजा, शराब, हिरोइन, सट्टा, जुआ और अन्य अपराधो के विरुद्ध लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाई, अपराधियों में दिखाई दे रहा है पुलिस का भय

धमतरी। धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा व एसपी सूरज सिंह परिहार लगातार अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे।
कलेक्टर श्री मिश्रा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रहे है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति मिली है। प्रशासन लगातार नवाचार और नई पहलों के माध्यम से जिले की अलग पहचान बनाने में जुटा हुआ है। समय-समय पर विभागीय समीक्षा बैठकों, मैदानी निरीक्षण और जनसंपर्क के माध्यम से विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में विकास के साथ ही नवाचार को भी विशेष तवज्जो दिया जा रहा है। बेहतर शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया। प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे है। साथ ही धार्मिक स्थलो को पर्यटन स्थल के रुप में भी विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। लगातार जिले के दुरस्थ व वनाचंल क्षेत्रो का दौरा कर विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहे है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में धमतरी पुलिस अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। जिले में अवैध गांजा, हिरोइन, शराब, सट्टा, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों में पुलिस का भय स्पष्ट दिखाई दे रहा है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस की सक्रियता से कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। एसपी के नेतृत्व मे आनलाईन सट्टा, हिरोइन, चिट्टा, पर भी लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई है। अनेक गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। साथ ही पहली बार तस्करों की सम्पत्ति फ्रिज की गई है। इसके अतिरिक्त जनजागरुकता के माध्यम से अपराधों में कमी लाने का प्रयास एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस करती रही है। जिले में कई ऐसे अवसर भी आए हैं, जब प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए बड़ी जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया। चाहे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात हो, यातायात व्यवस्था हो, जनसुनवाई हो या फिर बड़े आयोजनों का सफल संचालन—हर क्षेत्र में दोनों अधिकारियों का बेहतर समन्वय देखने को मिला है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और एसपी सूरज सिंह परिहार की शानदार तालमेल से बदल रही धमतरी की तस्वीर
धमतरी जिले में प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का सकारात्मक प्रभाव अब हर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार की कार्यशैली, पारदर्शिता और आपसी तालमेल जिले के विकास और कानून-व्यवस्था को नई दिशा देने का काम कर रही है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की दूरदर्शी प्रशासनिक सोच और एसपी सूरज सिंह परिहार की प्रभावी पुलिसिंग ने धमतरी को सुशासन, विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। यदि इसी प्रकार प्रशासन और पुलिस का समन्वय बना रहा, तो आने वाले समय में धमतरी प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपनी अलग और मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!