Uncategorized

जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

रत्नाबांधा के आंगनबाड़ी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ


धमतरी। जनपद पंचायत धमतरी के क्षेत्र क्रमांक 15 के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के आंगनबाड़ी भवन (केंद्र क्रमांक 2) में आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक (दो बूंद जिंदगी की) पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान का क्षेत्र में आगाज किया। अभियान के शुभारंभ के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मितानिन आरती मीनपाल, कोटवार भूपेंद्र नेताम, ओंकार कुमार और मुराद भाई सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!