Uncategorized

पल्स पोलियो अभियान: सभापति कौशिल्या देवांगन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक


धमतरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज सोरिद वार्ड की तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर नगर पालिक निगम की सभापति कौशिल्या देवांगन ने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा अभिभावकों से अपने सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। सभापति श्रीमती देवांगन ने कहा कि दो बूंद जिंदगी की प्रत्येक बच्चे के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!