Uncategorized

चिंता, क्रोध, डर आदि नकारात्मक भावनाओं की वजह से बीमारियां बढ़ती जा रही है -डॉ दिलीप नलगे

समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों का अहम योगदान है - पं. राजेश शर्मा

डॉक्टर्स व चार्टेड अकाउंटेंट डे पर राधाकृष्ण भवन में हुआ सम्मान अभिनन्दन समारोह का आयोजन


धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में समाजसेवी पं. राजेश शर्मा के संयुक्त सहयोग से डॉक्टर्स डे एवं चार्टेड अकाउंटेंट डे के उपलक्ष में राधाकृष्ण हॉल महालक्ष्मी ग्रीन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रुप में डॉक्टर प्रभात गुप्ता, एम.एस. सर्जन गुप्ता हॉस्पिटल , डॉक्टर दिलीप नलगे, हेल्थ काउंसलर मुंबई, राजेश शर्मा समाजसेवी, राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति, भुनेश्वर सिन्हा नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन अध्यक्ष , बीथिका विश्वास भाजपा जिला मंत्री, राजयोगिनी सरिता दीदी उपस्थित थे। सर्वप्रथम सभी डॉक्टर्स, सीए एवं नवनिर्वाचित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर सिन्हा एवं उनके संघ का तिलक ,बैच, श्रीफल एवं सौगात द्वारा सभी स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉक्टर दिलीप नलगे, हेल्थ काउंसलर मुंबई ने कहा कि वर्तमान दौर में तनाव मनुष्य जीवन का अविभाज्य अंग बनता जा रहा है। चिंता, क्रोध, डर आदि नकारात्मक भावनाओं की वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में सभी डॉक्टर्स को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो गया है क्योंकि रुग्ण सेवा करते करते डॉक्टर्स भी अनेक अनेक बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं। डॉक्टर्स 24 घंटे दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन स्वयं के लिए कम से कम एक घंटा निकालना बहुत आवश्यक है। सही आहार, योग्य व्यायाम, संतुलित दिनचर्या तथा विपरीत परिस्थिति में भी शांत मन रखने की कला सीखना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है। कार्यक्रम के कर्णधार राजेश शर्मा समाजसेवी ने कहा डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है क्यूंकि ईश्वर जन्म और मृत्य प्रदान करता है लेकिन डॉक्टर इनके बीच के जीवन को जीवन रक्षा प्रदान करता है। आज के कार्यक्रम की विशेषता यह है की आज एक साथ अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे, सीए डे एवं आर्किटेक्ट डे है। कोई भी ऐसा शख्श नहीं होगा जो स्वास्थय समस्या के चलते डॉक्टर के पास ना पंहुचा हो। समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों का अहम् योगदान है। अभी कोरोना महामारी को बीते ज्यादा दिन भी नहीं हुए है जब डॉक्टरों ने दिन रात अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो का इलाज किया। कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े। हम कहते है हेल्थ इस वेल्थ यानि स्वास्थ्य ही आपका असली धन है। और आप स्वस्थ रहे , इसे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते है। राजयोगिनी सरिता दीदी ने सभी को आशीर्वचन देकर उनके लम्बे स्वस्थ उम्र की दुवाएं दी। ब्रह्मा कुमार मयंक ने डॉक्टर्स के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कुमारी वेदिका ने स्वागत डांस के माध्यम से सबका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!