Uncategorized

सफाई के दौरान टूटे स्लैब को लगाए निगम – महेश जसूजा

धमतरी। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के धमतरी अध्यक्ष महेश जसूजा ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व से नगर निगम द्वारा शहर की सभी नालियों की सफाई किया जा रहा है। यह निगम का सराहनीय कार्य है। परंतु सफाई के दौरान व्यापारियों के दुकानो के सामने नालियों के ऊपर जो स्लैब लगे हैं वह सभी टूट रहे हैं जो कि व्यापारियों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने निगम आयुक्त से मांग की है कि सफाई के दौरान जो स्लैब टूटे हैं उन्हें पुन: निगम द्वारा लगवाया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!