Uncategorized

अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, चार जगहों पर एक साथ रेड,4 आरोपी गिरफ्तार

26.66 लीटर अवैध शराब जब्त, बिक्री रकम सहित 4010 ‌रुपये की जप्ती

नगरी पुलिस द्वारा उच्च सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए चार अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर विशेष टीमों का गठन कर सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ दबिश दी गई।
मुखबिर सूचना एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई इस सघन कार्यवाही में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के ठिकानों का भंडाफोड़ किया गया तथा मौके पर ही अवैध सामग्री को विधिवत नष्ट किया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
बिरझु राम सोनबेर (55 वर्ष), जंगलपारा छिपली, से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमती लगभग 1000 रुपये),निर्मला नवरंग (45 वर्ष), स्वापारा छिपली, थाना नगरी 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 250 रुपये बिक्री रकम (कुल 600 रुपये) जप्ती, लल्लन कुमार नवरंग (61 वर्ष), छिपली जंगलपारा, थाना नगरी से 10.160 बल्क लीटर शराब (देशी एवं कच्ची महुआ) एवं 200 रुपये बिक्री रकम (कुल 1960 रुपये) जप्ती,आरोपिया फगनी बाई (45 वर्ष), छिपको जंगलपारा, थाना नगरी से 1.3 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 150 रुपये बिक्री रकम (कुल 450 रुपये) जप्ती किया गया.उक्त कार्यवाही में कुल 4 आरोपियों (2 पुरुष, 2 महिला) के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। कुल 26.66 बल्क लीटर अवैध शराब,कुल जुमला रकम 4010 रुपये जप्त किया गया.कुछ स्थानों पर कच्ची महुआ शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्टियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में लाहान (पानी में भिगाया हुआ कच्ची महुआ) को मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!