Uncategorized

वरिष्ठ साहित्यकार व कवि सुरजीत नवदीप का धूमधाम से मनाया गया 89 वां जन्मदिन

गणमान्य नागरिक, साहित्य, पत्रकारिता जगत के लोगो ने जन्मदिन पर की स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना


धमतरी। विख्यात वरिष्ठ साहित्यकार व कवि सुरजीत नवदीप का 89 वां जन्मदिन उनके निवास में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें साहित्य, गणमान्य नागरिक व पत्रकारो ने शामिल होकर उन्हे शुभकामनाएं दी। इस मौके पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। ज्ञात हो कि कवि सुरजीत नवदीप का बर्थडे सेलिब्रेट कार्यक्रम हर वर्ष छाबड़ा परिवार द्वारा आयोजित किया जाता है। इस मौके पर सरिता दोशी, डॉ. चन्द्रशेखर चौबे, चन्द्रशेखर शर्मा, कविता बाबर, रंजीत भट्टाचार्य, अमरचंद जैन, जानकी वल्लभगिरी आदि ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन डूमनलाल ध्रुव ने किया। विधायक ओंकार साहू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, नीशु चंद्राकर, विजय देवांगन ने पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उनके परिवार से हरमिंदर छाबड़ा, गुरूबख्श छाबड़ा, रंजीत छाबड़ा, मनजीत छाबड़ा, प्रीतपाल छाबड़ा, मोंटी, सैकी, सोनू के अलावा पवन गोस्वामी, राकेश दीवान, योगेश बाबर, आनंद पवार, महेन्द्र खंडेलवाल, गौरव लोहाना, अशोक वरदानी, प्रेमशंकर चौबे, नीता रणसिंह, विनोद रणसिंह, मोहम्मद तारिर्क, ढेलूराम साहू, सहित पत्रकार जगत के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!