Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से धमतरी को बड़ी सौगात, 15 करोड़ से बनेगा गौरव पथ

रानी दुर्गावती चौक से ब्रह्म चौक होते हुए बिलाई माता मंदिर और नहर नाका तक होगा सड़क का कायाकल्प, आरसीसी डिवाइडर-नाली के साथ लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

धमतरी। शहर के विकास को नई दिशा देने में जुटे महापौर रामू रोहरा के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा धमतरी प्रवास के दौरान की गई घोषणा अब धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ गई है। शहर में 15 करोड़ रुपए की लागत से गौरव पथ निर्माण के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। इससे शहर के प्रमुख मार्ग का न केवल उन्नयन होगा, बल्कि यातायात व्यवस्था, जल निकासी और सड़क सौंदर्यीकरण को भी मजबूती मिलेगी।
महापौर रामू रोहरा की मांग पर मुख्यमंत्री ने 17 मई 2026 को धमतरी प्रवास के दौरान पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में रानी दुर्गावती लक्ष्मी निवास से बिलाई माता मंदिर तक गौरव पथ निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति की घोषणा की थी। इस घोषणा के क्रियान्वयन के लिएमहापौर के दिशा निर्देश पर नगर निगम धमतरी द्वारा 15 करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया है। महापौर ने बताया कि इन प्रमुख मार्गों का होगा विकास
प्रस्तावित कार्य के तहत रानी दुर्गावती चौक से ब्रह्म चौक होते हुए बिलाई माता मंदिर तक तथा नहर नाका से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्य प्रस्तावित है। इस पूरे मार्ग को गौरव पथ के रूप में विकसित किया जाएगा।योजना की खास बात यह है कि केवल सड़क निर्माण तक कार्य सीमित नहीं रहेगा। प्रस्तावित कार्य में आरसीसी डिवाइडर, आरसीसी नाली और स्ट्रीट लाइट पोल सहित गौरव पथ रोड निर्माण किया जाएगा। इससे सड़क की मजबूती के साथ-साथ शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग का स्वरूप भी बदलेगा।

महापौर रामू रोहरा लगातार उठा रहे शहर की सड़कों का मुद्दा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति जताया आभार

महापौर रामू रोहरा द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। पिछले कुछ समय में धमतरी के विभिन्न प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, फोरलेन और सड़क उन्नयन से जुड़े प्रस्तावों को आगे बढ़ाया गया है। इसी कड़ी में अब गौरव पथ की यह योजना शहर के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के समक्ष शहर की आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखने तथा स्वीकृत घोषणाओं को जल्द से जल्द कार्यरूप देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। 15.करोड़ से अधिक की यह परियोजना उसी विकास श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आई है।प्रस्तावित गौरव पथ शहर के महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ने वाला मार्ग होगा। बिलाई माता मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल तक जाने वाले मार्ग के विकास से श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी। वहीं ब्रह्म चौक, नहर नाका और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक जैसे प्रमुख स्थानों से जुड़ाव होने के कारण इस मार्ग का यातायात की दृष्टि से भी विशेष महत्व है।
सड़क के साथ आरसीसी नाली बनने से बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। वहीं डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था से मार्ग को व्यवस्थित एवं बेहतर स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

घोषणा से तकनीकी स्वीकृति की ओर बढ़ा काम

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब नगर निगम ने कार्य के लिए 15 करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। यानी मुख्यमंत्री की घोषणा को केवल घोषणा तक सीमित न रखते हुए उसे निर्माण कार्य में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शहरवासियों को अब तकनीकी स्वीकृति और आगामी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। गौरव पथ का निर्माण पूरा होने पर धमतरी के प्रमुख मार्गों में एक और व्यवस्थित एवं विकसित सड़क जुड़ जाएगी।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी के विकास को लेकर नगर निगम पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गौरव पथ की स्वीकृति और इसके लिए प्राक्कलन तैयार होना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शहर की सड़कों को बेहतर बनाने के साथ यातायात, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। धमतरी को सुंदर, व्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर बनाना हमारी प्राथमिकता है और विकास कार्यों का यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्हानें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!