Uncategorized

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी:ग्रामवासियों ने निगम पहुंचकर महापौर रामू रोहरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय अभिनंदन

छाती–उड़ेना–झिरिया–कंडेल–भोथली–संबलपुर 16 किमी मार्ग के लिए 35.87 करोड़ की स्वीकृति

 

 

धमतरी- वर्षों से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। छाती, उड़ेना, झिरिया, कंडेल, भोथली से संबलपुर तक लगभग 16 किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए 35.87 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
स्वीकृति मिलने की खुशी में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान ग्रामवासियों ने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। मार्ग निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उत्साहपूर्वक कहा रामू है तो भरोसा है। उन्होंने कहा कि महापौर के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाने से यह महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुआ है।इस अवसर पर आनंद स्वरूप, महामंत्री मंडल, श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, महिला मोर्चा अध्यक्ष, श्रीमती भूमिका कोरार्म, उपाध्यक्ष, तामेश्वरी साहू, महामंत्री, श्रीमती नमिता साहू, धनेश्वरी बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!