Uncategorized

कैट एवं आयकर विभाग की संयुक्त पहल: प्रदेशभर में एक ही दिन, एक साथ व्यापारियों से सीधा संवाद

धमतरी में मुख्य आयकर आयुक्त आनंद सोनी होंगे मुख्य अतिथि,रायपुर में मुख्य आयकर आयुक्त श्री संजीव होंगे मुख्य अतिथि

प्रदेश के विभिन्न जिलों में वरिष्ठ अधिकारी व्यापारियों से करेंगे सीधा संवाद – अमर पारवानी,महेश जसूजा

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी,धमतरी जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ,कार्यकारी अध्यक्ष सलज अग्रवाल, रामू वाधवानी, धनराज लूनिया, अमित रामानी, संतोष तेजवानी, सुरेश महावर, प्रमोद गुप्ता, रवि मुंजवानी, आकाश जसूजा, शैलेष आहूजा,एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ में व्यापारियों और विभाग के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं सकारात्मक संवाद को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) छत्तीसगढ़ एवं आयकर विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय ‘व्यापारी कर संवाद’ का आयोजन 2 सितंबर (बुधवार) को किया जा रहा है।
“एक प्रदेश – एक दिन – एक संवाद” की संकल्पना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ, एक ही दिन और एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से आयकर विभाग के अधिकारी सीधे व्यापारियों से संवाद कर उन्हें कर संबंधी जानकारी, जागरूकता, मार्गदर्शन तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं के समाधान से जोड़ेंगे।
प्रदेश मुख्यालय रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य आयुक्त आयकर, धमतरी श्री आनंद सोनी, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ अमरीश कुमार,धमतरी के अधिकारी
चंचल सोनी उपस्थित रहेंगे।

व्यापारियों और विभाग के बीच संवाद का नया मॉडल

कैट के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी,धमतरी जिलाध्यक्ष महेश जसूजा ने कहा कि ‘व्यापारी कर संवाद’ केवल कर संबंधी जानकारी देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि व्यापारियों और विभाग के बीच संवाद की एक सकारात्मक एवं दूरगामी पहल है।
व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सरकार के राजस्व संग्रह में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में कर व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में जागरूकता बढ़ाने, अनुपालन को सरल बनाने और विभाग एवं व्यापारी के बीच प्रत्यक्ष संवाद को मजबूत करने से व्यापारिक वातावरण और अधिक बेहतर होगा।

कैट का मानना है कि जब नियमों की सही जानकारी व्यापारियों तक पहुंचेगी और व्यापारियों की वास्तविक जिज्ञासाएं एवं समस्याएं सीधे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचेंगी, तो इससे पारदर्शिता, स्वैच्छिक कर अनुपालन और विश्वास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेशभर के व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ – अमर पारवानी

इस प्रदेश स्तरीय अभियान के अंतर्गत रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, धमतरी एवं जगदलपुर, सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयकर विभाग के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों में व्यापारियों को कर प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देने के साथ-साथ उनके प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं पर सीधा संवाद और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

कैट के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार इस प्रकार एक साथ एक दिन और एक समय पर आयोजित हो रहा यह अभियान छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय और विभाग के बीच सहयोग एवं समन्वय का एक मजबूत संदेश देगा।

कर व्यवस्था में जागरूक व्यापारी, मजबूत अर्थव्यवस्था की आधारशिला

कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने प्रदेश के सभी व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों से ‘व्यापारी कर संवाद’ में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

कैट ने उम्मीद जताई कि यह पहल कर संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ व्यापारी एवं आयकर विभाग के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग की संस्कृति को और मजबूत करेगी तथा छत्तीसगढ़ के व्यापारिक वातावरण को नई सकारात्मक दिशा प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!