Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष चुनने कल होगी हरदिया साहू समाज भवन में बैठक

कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने की है दांवेदारी

सर्वसम्मति बनाने हेतु चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ नेता करेंगे प्रयास
धमतरी। भाजपा द्वारा संगठन पर्व के तहत बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया जाना है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में भी क्रमवार चुनाव हो रहे है जो कि अब अंतिम दौर में है। कल भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु महत्वपूर्ण बैठक हरदिया साहू भवन में दोपहर 3 बजे रखी गई है। जिसमें वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी एवं दावेदार शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष बनने दावेदारों ने आवेदन दिया है। पार्टी द्वारा भी निर्वाचन हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये है। पार्टी ने सभी पदों के निर्वाचन हेतु एक गाईड लाईन बनाया गया है। जिसका पालन करते हुए जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। पूर्व में भी जिलाध्यक्ष के चुनाव हेतु बैठक हो चुकी है, लेकिन दावेदार अधिक होने के कारण एक नाम पर आम सहमति नही बन पाई थी। ऐसे में नियमानुसार 3 नाम पार्टी आलाकमान को भेजा जाता है। जिसमें से किसी एक नाम को जिलाध्यक्ष के लिए फायनल किया जाएगा। सम्भवत: कल होने वाली बैठक में जिलाध्यक्ष का नाम का ऐलान हो सकता है।
ज्ञात हो कि जिले में कई वरिष्ठ नेता व गुट है जो अपने पंसदीता नेता को जिलाध्यक्ष बनाने का प्रयास कर रहे है। इसलिए रायुपर से लेकर दिल्ली तक जिलाध्यक्ष बनने जोर लगाए जा रहे है। लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि जिलाध्यक्ष चयन में किसी नेता के पंसद को तवज्जो दी गई है। कल बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष के नाम का लिफाफा खुल सकता है। वैसे कई भाजपा नेता है जिनके नाम की जोरशोर से चर्चा हो रही है। चौक-चौराहो भी समर्थक अपने नेता जिलाध्यक्ष बनने के दावे कर रहे है। लेकिन स्थिति जल्द स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!