Uncategorized

विधायक के प्रयास से दहदहा में होगा पुलिया निर्माण


कुरुद। विधायक अजय चंद्राकर के विशेष प्रयासों से ग्राम पंचायत दहदहा में लोकनिर्माण विभाग ने 2 करोड़ की राशि से पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी है, जिससे न केवल दहदहा क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा, बल्कि आसपास के ग्रामीणों और किसानों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। विधायक के इस प्रयास से अब किसानों को अपने खेतों और खलिहानों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी, और खेती करना और भी सरल और सुलभ होगा। पुलिया के निर्माण से आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ भूमि में सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी। इसके साथ ही, आवागमन की सुगमता और समय की बचत होगी। राजेंद्र चंद्राकर, सुनील चंद्राकर ग्रामीण प्रभारी भाजपा, और थानेश्वर साहू सोसायटी अध्यक्ष कुहकुहा ने कहा कि पुलिया निर्माण से क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिलेगी और किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर फल मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस पुलिया से न केवल कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी, बल्कि इसके जरिए आसपास के गांवों में भी परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी। भानु चंद्राकर, कृष्णकांत साहू सहित गांव के कौस्तुक चंद्राकर, रिंकू चंद्राकर, ओंकार चंद्राकर, हरि विश्वकर्मा, देवेश चंद्राकर, चंपू साहू, राकेश, देवेन्द्र आदि ने विधायक अजय चंद्राकर के इस महत्वपूर्ण प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!