Uncategorized

हंचलपुर के उपसरपंच भाजपा में हुए शामिल


कुरुद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समग्र विकास, साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन से प्रेरित होकर, हंचलपुर पंचायत के उपसरपंच खिलेंद्र साहू ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। खिलेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है, जो देश और राज्य के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन को भी सराहा, जिनके नेतृत्व में राज्य में विकास की नई ऊंचाइयों को छु रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में शामिल होकर वे अपने गांव और क्षेत्र के लोगों के लिए अधिक से अधिक कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, दुजराम सिन्हा, ओम आशीष गजपाल, कली गजपाल और मनोज गजपाल उपस्थित रहे। अजय चंद्राकर ने श्री साहू का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!