Uncategorized

ब्राम्हण समाज के पूर्व पदाधिकारी कर रहे जनसपंर्क


धमतरी। ब्राह्मण समाज जिला धमतरी के पूर्व पदाधिकारियों का जनसम्पर्क अभियान 15 मार्च क़ो कुरुद तहसील से प्रारम्भ किया गया। जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भखारा, मगरलोड, नगरी व धमतरी तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में भी जनसंपर्क किया जावेगा। इसका मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त तहसील एवं जिले के पदाधिकारियों क़ो बधाई देना है। दूसरे चरण में जिले के सभी तहसीलो की बैठक में उपस्थिति देकर समाज के विभिन्न विषयो पर चर्चा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला समन्वयक जानकी प्रसाद शर्मा, जिला के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रोती, पूर्व महासचिव भूपेंद्र मिश्रा, विप्र विद्वात परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, सहित समाज के सक्रिय सदस्य कामता चौबे एवं विक्रांत शर्मा द्वारा जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकांत द्विवेदी एवं लक्ष्मी कांत द्विवेदी तहसील कुरुद के सचिव से भेंटकर उन्हें शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर चारामा से युगल किशोर अवस्थी एवं बालोद से रामकुमार दुबे उपस्थित थे। इसी तरह ब्राह्मण समाज प्रमुखो के द्वारा ग्रामीण दौरा के दरम्यान ग्राम छाती में पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी ब्राह्मण समाज के चंद्रशेखर दुबे से सौजन्य भेंटकर धमतरी ग्रामीण के समस्त विप्रजनों क़ो एक मंच पर लाने चर्चा की। समाज के प्रमुखो द्वारा ग्राम मुजगहन में विप्र ब्राह्मण समाज सामुदायिक भवन निर्माण समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान करने हेतु विचार विमर्श किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!