Uncategorized

भारी वाहनों की रफ्तार पर नहीं है लगाम, काल बनकर दौड़ रही सड़को पर, दुर्घटनाओं में कमी लाने वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी चर्चा – ओंकार साहू

बेलगाम हाईवा को नियंत्रित करें खनिज व पुलिस विभाग, दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रभारी व मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे समस्या - रामू रोहरा

लगातार सड़क दुर्घटनाओं में जा रही जाने, जनता में पनप रहा आक्रोश
धमतरी। धमतरी जिले में भारी वाहने काल बनकर सड़को पर दौड़ रही है। रोजाना सड़क हादसे हो रहे है। जिनमें रोज मौते हो रही है। बाउजूद इसके वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाए जा रहे है नही ठोस कार्रवाई हो रही है। ऐसे में लगातार मौतो से जनता में आक्रोश पनप रहा है। आज सुबह भी ग्राम सलोनी के पास हाईवा ने रौंदकर दो स्कूली छात्रों की जान ले ली। इसके पश्चात घंटो चक्काजाम किया गया। इस संंबंध में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने चर्चा के दौरान कहा कि बेलगाम हाईवा व उनकी रफ्तार पर यातायात पुलिस लगाम लगाने में असफल रही है। दुर्घटनाओं पर रोक लगाने यातायात पुलिस का प्रयास नाकाफी है। जिससे दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है। रोजाना में हादसो में जाने जा रही है। भारी वाहनों को शहर के बाहर बायपास से गुजरना चाहिए लेकिन शहर के भीतर भारी वाहने गुजरती है। ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई कि भारी वाहनों को बाहर से ही डायवर्ट किया जाये। शहर में भी हाईवा वाहने समय-सीमा का पालन न करते हुए कभी भी प्रवेश करती है। और शहर के भीतर ही इनकी रफ्तार बेलगाम होती है। विधायक ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है सभी गोरख धंधे धड़ल्ले से चल रहे है। अवैध रेत खदानो ंसे रोजाना सैकड़ो गाडिय़ां निकलती है जो कि जनता के लिए काल बन रही है। साथ ही अवैध शराब चाकूबाजी, नशाखोरी, लूटपाट, महिला अत्याचार सहित अन्य अपराध भी लगातार बढ़ रहे है। साय सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। विधायक ने कहा कि वे जल्द ही एसपी से मुलाकात कर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों की जानकारी लेंगे। साथ ही बेहतर कार्रवाई के संबंध में चर्चा करेंगे।
वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि बेलगाम हाईवा वाहने लोगो के मौत का कारण बन रही है जिस पर रोक लगना चाहिए. मुख्य मार्गो सहित शहर के भीतर भी प्रवेश करने वाली हाईवा वाहनों की स्पीड बेलगाम होती है। पूर्व में भी इन वाहनों की रफ्तार के चलते कई हादसो हो चुके है। जिन पर रोक लगाने खनिज व पुलिस विभाग को विशेष प्रयास करते हुए गंभीरता दिखाना चाहिए। वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी व बढ़ते हादसों के कारणो के संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर समस्या रखेंगे। और हर संभव प्रयास दुर्घटनाओं में कमी लाने किये जाएगें। श्री रोहरा ने कहा कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जायेगा जिससे यातायात सुचारु व सुगम हो और दुर्घटनाएं कम से कम हो। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार जनता की परेशानी के प्रति गंभीर है। बढ़ते हादसों के संबंध में भी गंभीरतापूर्वक प्रयास किये जायेंगे। जनता की शिकवा शिकायतों व मांगो पर तत्काल विचार कर एक्शन लिये जाते है। विकास के साथ-साथ सुरक्षात्माक कार्यो के प्रति भी सरकार सजग है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!