Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने शीतलपारा अछोटा में किया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

धमतरी. विधायक ओंकार साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम वासियों के उपस्थिति में अछोटा शीतला पारा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन हुआ। गांव में अनुकरणीय कार्य करने वाले महिलाओ के प्रोत्साहन के लिए विधायक के हाथों गिफ्ट वितरण भी किया गया। विधायक ने कहा ग्राम अछोटा आत्मनिर्भर ग्राम बनने की ओर अग्रसर है क्योंकि इस पावन गांव के लोग अपने गांव के छोटे बड़े विकास कार्य के लिए बहुत सक्रिय होते हैं।

निरंतर अछोटा में समस्त गांव वासियो के संयुक्त नेतृत्व में विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं जिसमें सबसे बड़ा महत्वपूर्ण बात ग्राम अछोटा में एकता कि भावना है यहां एक साथ मिलकर ग्राम वासी अछोटा को विकास कि राह दे रहे हैं। जोन अध्यक्ष जीवराखान देवांगन नें कहा विधायक ओंकार साहू क्षेत्र में लगातार सक्रिय है लोगों की बातों को सुनकर उनका समस्या का निराकरण लगातार कर रहे हैं क्षेत्र में विधायक द्वारा अनेकों कार्य स्वीकृत धमतरी क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण घनश्याम साहू , सरिता यादव जनपद सदस्य ,जोन अध्यक्ष जीवखान देवांगन, सरपंच अरुण देवांगन , भोलाराम देवांगन अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, वाम प्रताप साहू पूर्व जनपद सदस्य , पंकज ध्रुव सचिव ग्राम विकास समिति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!