500 युवाओं व महिलाओं को रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को पूरा करने भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव कर रहे हर संभव प्रयास
20 एकड़ में गुलाब की खेती व इको टूरिज्म को बढ़ावा देकर रोजगार प्रदान कर किया जायेगा आर्थिक रुप से सक्षम
राजनीति का उद्देश्य है जनसेवा – खूबलाल ध्रुव

धमतरी । वैसे तो राजनीति में अनेक लोग सक्रिय है इनमें कुछ चुनिंदा ऐसे भी नेता है जो राजनीति को अवसर नहीं जनसेवा का माध्यम मानते है। ऐसे ही सोच के साथ युवा भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी खूबलाल ध्रुव ने एक सराहनी पहल की है। जिसके तहत डूबान व आसपास क्षेत्र के लगभग 500 युवाओं व महिलाओं को आर्थिक रुप से रोजगार के माध्यम से सक्षम बनाने का वे कर रहे है। जिसमें उन्हें शुरुआती सफलता भी मिल रही है।
चर्चा के दौरान खूबलाल ध्रुव ने बताया कि नये भारत के निर्माण में युवाओं एवं मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है। इसके तहत वे योजनाबद्ध तरीके से प्रयास कर रहे है। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के 500 युवाओं एवं मातृशक्तियों को गुलाब की खेती व इको टूरिज्म को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए 20 एकड़ में गुलाब की खेती कराई जाएगी। व डूबान क्षेत्र में इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने पर्यटकों को ठहरने की व्यवस्था बनाने उन्हें कुदरती माहौल मुहैय्या कराने पर जोर दिया जा रहा है। उक्त कार्य में भी उन्हें अब तक 30 प्रतिशत सफलता मिल चुकी है। अगले एक महीने में वे 80 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद व सहयोग से इस कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी आभार जताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। जिससे आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती रही है। श्री ध्रुव ने आगे कहा कि उनके लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम है। जनता व क्षेत्रवासियों की मांगो व समस्याओं के निराकरण से उन्हें आत्मीय संतुष्टि मिलती है। जनसेवा हेतु वे जीवन पर्यन्त समर्पित रहेंगे।
सीधे सीएम तक पहुंचाते है समस्या व मांगो को
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तब से आत्मीय संबंध रहे है जब वे मुख्यमंत्री नही थे। उनका स्नेह व आशीर्वाद उन्हें सालों से मिलता रहा है। ऐसे में उन्हे मुख्यमंत्री के करीबियों में गिना जाता है। सीधे सीएम हाउस तक उनकी पहुंच मानी जाती है। इसका लाभ क्षेत्र की जनता को भी मिल रहा है। क्षेत्रवासियों की मांगो व समस्याओं को वे सीधे सीएम तक पहुंचाते है। और निराकरण हेतु हर संभ प्रयास करते है जिसमें उन्हें सफलता भी मिलती है।
सादगी, सरलता व सुशासन है मुख्यमंत्री की विशेषता
खूबलाल ध्रुव मे चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेषता सरल, सहज, सादगी व सुशासन है। उनके नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार लगातार धमतरी जिले सहित प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में जारी सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश की जनता के बीच पहुंचकर उनका मांगो व समस्याओं का निराकरण कर रहे है।

