Uncategorized

घर घुसकर चाकू-पिस्टल दिखाकर 8 हजार लूटने वाले, तीन आरोपी गिरप्तार

सिटी कोतवाली व सायबर टीम को मिली सफलता

एक आरोपी संजय साहू के विरुद्ध पूर्व में की जा चुकी है जिला बदर की कार्यवाही

24 नवम्बर को प्रार्थी यूनेश्वर सिन्हा द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की बीती रात्रि लगभग 10:45 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया, दरवाजा खोलने पर तीनों प्रार्थी के घर अंदर घुस आये एवं एक व्यक्ति कट्टा जैसा हथियार हाथ में रखा था। जो तीनों ने इसका एटीएम पूछा एटीएम नहीं हैं बताने पर धमकी देकर इनसे 8,000 रूपये नगदी रकम को लुटकर ले गये हैं।
जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटीकोतवाली मे धारा 309 (4),332 (सी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रार्थी द्वारा उक्त आरोपियों को काले रंग की स्कुटी एक्टिवा क्र० सीजी -04- एचवी – 3762 से घटना कर भागना बताने पर उक्त तीनों आरोपियों की पतासाजी की गई एवं स्कूटी की पता तलाश दौरान स्कूटी में सवार तीन व्यक्ति संजय साहू उर्फ संजू, कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू, नितिन ध्रुव पकड़े गये जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये. सुनीलम होटल में दो नग मोबाईल फोन की चोरी करना भी स्वीकार किये जिनसे पृथक पृथक मेमोरेण्डम कथन लेकर आरोपी संजय साहू उर्फ संजु से लुट की रकम 1,200 रूपये, घटना में प्रयुक्त एयर पिस्टल, स्कुटी तथा चोरी के दो नग मोबाईल फोन, आरोपी कृष्णा नायक से लुट का 1,200 रूपये नगदी रकम तथा आरोपी नितिन ध्रुव से लूट का 1,200 रूपये नगदी रकम एवं एक नग बटंची चाकु जप्त किया गया तथा प्रकरण में आरोपी नितिन ध्रुव से बटंची चाकू जप्त होने से धारा 25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ा गया तथा कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष आरोपियों की शिनाख्त कार्यवाही कराया गया।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.गिरप्तार आरोपियों में संजय साहू उर्फ संजु लाल बगीचा खम्हन बाड़ी सुभाष नगर धमतरी,कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू हटकेशर धमतरी,नितिन ध्रुव टिकरापारा चर्च के पीछे गली धमतरी शामिल है.उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरीक्षक राजेश मरई,उनि.लक्ष्मीकांत शुक्ला, सउनि. महेंद्र साहू,बिरेंद्र बैस,प्रआर. दीपक साहू, डिलेश्वर कुजुर,आर.महेंद्र कोसरिया,
सायबर प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे,प्रआर. लोकेश नेताम,आरक्षक कमल जोशी,कृष्णा पाटिल, युवराज ठाकुर,फ़नेश साहू ,विकाश द्विवेदी ,आनंद कटाकवार,योगेश नाग,दीपक साहू ,मनोज साहू , मुकेश मिश्रा, धीरज,योगेश ध्रुव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!