Uncategorized

क्षेत्र के विकास संबंधी मांगों को लेकर जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन व प्रतिनिधिमंडल ने की सांसद से मुलाकात

क्षेत्र के विकास को लेकर जिला पंचायत सभापति एवं गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन साथ ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी से उनके निवास स्थान बसना पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की गई। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं से सांसद जी को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
मुलाकात के दौरान सड़क, शेड निर्माण सामाजिक भवन, स्वास्थ्य, एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन आवश्यकताओं की पूर्ति से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी तथा विकास को गति मिलेगी। सांसद ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही एवं संबंधित विभागों से समन्वय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल के जिला पंचायत सभापति गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन ,भाजपा जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगरेल ऋषभ देवांगन झूरानवागांव सरपंच फलेंद्र साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!