Uncategorized

व्यापारी भाजपा के साथ आकर राज्य व देश के विकास में अपना योगदान दे – निर्मल बरडिय़ा

अंतागढ़, कांकेर और केशकाल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में मुख्यवक्ता के रुप में मौजूद रहे श्री बरडिय़ा

धमतरी। आगामी लोकसभा चुनाव के तहत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश में सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंतागढ़, कांकेर और केशकाल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यवक्ता के रुप में वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल बरडिय़ा उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि कांकेर और केशकाल में विक्रम उसेंडी विधायक एवं भूतपूर्व विधायक मंतुराम पवार भी विशेष रुप से उपस्थित रहें। साथ ही केशकाल के विधायक श्री टेकाम भी उपस्थित रहें।

सम्मेलन के दौरान निर्मल बरडिय़ा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व्यापारियों को अपना परिवार समझती है। व्यापारी समाज राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टैक्स के रुप में सबसे ज्यादा कर व्यापारी द्वारा समाज को दिया जाता है। जिस प्रकार किसान भारत का अन्नदाता है उसी प्रकार व्यापारी भी भारत का भाग्य विधाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में व्यापारियों का सम्मान व गौरव वापस मिला है। पहले अन्य सरकारों में व्यापारियों का शोषण होता था। भाजपा सरकार ने व्यापारियों के मांगो के अनुसार कानून में कई बदलाव किये है। व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ आकर राज्य व देश के विकास में अपना योगदान दे। श्री बरडिय़ा ने आगे कहा कि विष्णुदेव साय सरकार ने अधिकांश चुनावी वादो को पूरा किया है। मोदी की गारंटी पर सभी वर्ग को विश्वास है। इसका असर चुनाव परिणाम के रुप में नजर आएगा। उन्होने व्यापारियों से भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील की। अंतागढ़ सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष अंतागढ़ श्रीमती मोनिका शाह, अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नाग साथ ही पखांजूर के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!