Uncategorized

सिंगपुर के ग्राम भंडरवाड़ी में भाजपाई ने किया प्रचार-प्रसार

नगरी। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में चुनाव प्रचार करने भाजपा नेता राजेंद्र गोलछा,मंडल अध्यक्ष विजय यदु, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न साहू, महामंत्री रामायण सिन्हा सिंगपुर क्षेत्र के ग्राम भंडरवाड़ी पहुंचे। युवाओं ने भाजपा के पक्ष में प्रचार करने एवं नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हुए उन्हें जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार एक आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। जिन्होंने मुख्यमंत्री बनते हुए ही विधानसभा चुनाव के घोषणाओं में से 80 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कहा है कि आदिवासियों को मिलने वाला आरक्षण भारतीय जनता पार्टी के सरकार रहते हुए समाप्त नहीं किया जावेगा, महतारी वंदन की राशि भी महिलाओं को लगातार दिया जाएगा.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेलाल सिन्हा,अयूब भाई,दिलीप सिंन्हा,डीहूराम साहू,गिरधर मंडावी,लोकेश कुमार,संजय मरकाम, गजेंद्र कुमार,बिसौहा सूर्यवंशी,डिगेश्वर,लक्ष्मण सिंह,भूपेंद्र कुमार, मन्नू लाल नेताम,पुनीत मंडावी,यशवंत नेताम, देवेंद्र कुंजाम प्रकाश मंडावी, अजय कुमार,राकेश कुमार, सुंदरलाल, कपिल, गुलशन, योगेश, उमेश कुमार अरविंद कुमार,उमेंद्र मंडावी,गोविंद ध्रुव,श्रवण कुमार,अनिल कुमार,खिलेश्वर,देवेंद्र चैतूराम,योगेश्वर नेताम,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!