Uncategorized

11 साल के बच्चे ने चचेरे भाई के साथ मिलकर बचाई पिता कि जान , विधायक नें दोनों बच्चो को किया सम्मानित

धमतरी विधायक ओंकार साहू नें पोस्ट ऑफिस वार्ड के दो बाहदुर बच्चे 11 वर्षीय मेहुल देवांगन व 10 वर्षीय आशु देवांगन से मिलने पहुचे जिन्होंने अपनी सूज – बुझ से नदी में डूबते पिता कि जान बचाई.बात यह है कि बीते दिनो 46 वर्षीय संतोष देवांगन रुद्री बैराज के पास बच्चों को तैरने सिखाने के लिये नदी ले गये थे.मगर बच्चों को तैरने सिखाने व डूबने से बचाने के चलते उनका पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया जिससे उनका सांस फूल गया और नदी में डूबने लगा.पिता को डूबता देख बच्चे हड़बड़ाने लगे दोनों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें मगर दोनों बच्चों नें हिम्मत दिखाते हुए गहरे पानी में उतर कर अपने पिता को बाहर किनारे पर खींच लिया. डूबने कि वजह से संतोष बहुत सारा पानी पीकर बेहोश हों चुके थे बच्चे सीपीआर देकर उनके शरीर से पानी बाहर निकाला और उन्हें होस में ले आये.बच्चों नें अपने जान कि परवाह किये बिना गहरे पानी में उतरकर पिता कि जान बचाई .भतीजे मेहुल नें पास के एक व्यक्ति से मोबइल मांगकर घटने कि जानकारी परिजनों को दी.फिर परिजनों नें 108 में कॉल कर संतोष देवांगन को एम्बूलेंस से जिला अस्पताल रिफर किया .मौके पर विधायक ओंकार साहू , पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर , पार्षद दीपक सोनकर , विशु देवांगन , आशुतोष खरे , सूरज पासवान , संतोष देवांगन , पारसमणि साहू उपस्थित रहें.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!