Uncategorized

जिला पटवारी संघ के वासुदेव बने जिला अध्यक्ष

 

धमतरी । तहर्सील भखारा में प्रांतीय पर्यवेक्षक द्वय यशवंत देवांगन बालोद एवं तुलेश कोमर्रा गरियाबंद की उपस्थिति में राजस्व पटवारी संघ जिला धमतरी के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं जिला सचिव का चुनाव हुआ। प्रत्यक्ष निर्वाचन में जिले के 124 पटवारियों ने सहभागिता दर्ज करायी। जिलाध्यक्ष वासुदेव भोई, कोषाध्यक्ष विनोद पटेल निर्वाचित हुए। जबकि सचिव पद पर विकास साहू निर्विरोध चुने गये। जिला अध्यक्ष के लिए 3 अभ्यर्थियों प्रकाश साहू, वासुदेव भोई, योगेन्द्र राव कलमकार ने नामांकन दाखिल किया। जिला सचिव के लिए एकमात्र विकास साहू का नामांकन प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष के लिए 2 नामांकन रजनी आनेश्वरी, विनोंद पटेल का प्राप्त हुआ। जिला अध्यक्ष हेतु प्रकाश साहू को 18, वासुदेव भोई को 60, योगेन्द्र राव कलमकार को 46 मत प्रात हुए। वासुदेव भोई जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष हेतु रजनी आनेश्वरी को 39, विनोद पटेल को 81 मत प्राप्त हुए। विनोद पटेल को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जिला सचिव हेतु विकास साहूको निर्वाचित घोषित किया गया निर्वाचन पर्यवेक्षक द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्वाचन में सहभागिता के लिए जिले के समस्त पटवारियों के प्रति जिलाध्यक्ष वासुदेव भोई, जिला सचिव विकास साहू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद पटेल ने धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!