Uncategorized

कुरूद में मजदूर दिवस पर राज मिस्त्री संघ का कार्यक्रम, विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर हुए शामिल

कुरूद। 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा भवन कुरूद में राज मिस्त्री संघ कुरूद द्वारा परंपरानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भानु चंद्राकर ने मजदूर यूनियन के साथियों और पदाधिकारियों का वंदन-अभिनंदन किया। उन्होंने कुरूद नगरवासियों की ओर से सभी को मजदूर दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में राज मिस्त्री संघ के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे। भानु चंद्राकर वंदेमातरम परिवार के अध्यक्ष एवं बोल बम सेवा समिति कुरूद के अध्यक्ष भी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!