Uncategorized

सायकल में गांजा ले जा रहे आरोपी को बिरेझर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से एक किलो चार सौ ग्राम गांजा कीमती 14000 रूपये व सायकल जप्त

धमतरी लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों पर सतत् नजर रखी जा रही है।इसी तारतम्य में चौकी प्रभारी बिरेझर को मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम आलेखुंटा के पास एक व्यक्ति द्वारा सायकल में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने ले जा रहा है कि सूचना पर बिरेझर पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए सूचना के आधार पर रेड कि कार्यवाही कर संदेही को मादक पदार्थ गांजा सायकल के हैंडल में लटका कर बिक्री करने ले जाते रंगे हाथ गवाहों के समक्ष पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछा गया जो अपना नाम ढाल सिंग साकिन भरदा,थाना कुरूद के पास सायकल के हेंडल में एक सफेद बोरी छोले में लटका के मादक पदार्थ गांजा रखा था जिसको उपस्थित गवाहों को तस्दीक कराया गया जो मनोउत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा का होना प्रतीत होने से आरोपी द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा को रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पेश नही करने पर कुल वजनी 01 किलो 400 किलोग्राम का होना पाया गया जो किमती लगभग 14000 रूपये का एवं प्रयुक्त सायकल किमती 1500 रूपये का जुमला 15500 रूपये जप्त किया गया,एवं गांजा को सील बंद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया जो आरोपी के इस कृत्य को अपराध धारा 20(ख) 2(ख) नारकोटिक एक्ट का होना पाये जाने आरोपी ढाल सिंग पिता खेदराम ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भरदा,थाना कुरूद,जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में
चौकी प्रभारी बिरेझर उप निरी.उमाकांत तिवारी,सउनि.जगदीश सोनवानी,आर.संतोष ध्रुव,डोमेश साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!