Uncategorized

एमसीएच और आई अस्पताल के लिए महापौर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जिला अस्पताल के बाजू सिविल लाइन में बनेगा दोनों अस्पताल

धमतरी में स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ गई है। यहां मातृत्व शिशु स्वास्थ्य अस्पताल और आंखों का अस्पताल तैयार होगा। इसके लिए जिला अस्पताल के बाजू सिविल लाइन को फाइनल किया गया है।इसी सिलसिले में शनिवार को महापौर,कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। कुछ समय बाद यहां कार्य प्रारंभ हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग राज्य शासन द्वारा धमतरी के लिए 100 बिस्तर एमसीएच और 40 बिस्तर आई अस्पताल और 200 बिस्तर जिला अस्पताल की स्वीकृति मिल चुकी है। तीनों अस्पताल के लिए जगह की तलाश की जा रही है।मुख्य अस्पताल के लिए ज्यादा जगह की जरूरत है। लेकिन बाकी दो अस्पतालों के लिए कम जगह में हो जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल के बाजू सिविल लाइन को उपयुक्त माना जा रहा है। शनिवार को महापौर रामू रोहरा, कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने स्थल का निरीक्षण किया। राजस्व से रिकॉर्ड लेकर देखा गया जहां पर प्रथम चरण में एक एकड़ को लिया जाएगा उसके बाद फिर दूसरे चरण में एक एकड़ और लिया जाएगा। शिवनंदा अस्पताल से प्राथमिक स्कूल शाला तक जमीन लिया जाएगा। वहां पर के जर्जर मकानों को डिस्मेंटल किया जाएगा और जो निवासरत हैं उनको कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीईओ रोमा श्रीवास्तव, आयुक्त प्रिया गोयल, एसडीएम पीयूष तिवारी, उपायुक्त पीसी सार्वा, सीएमएचओ डॉ यूएल कौशिक, सिविल सर्जन डॉ टोंडर, तहसीलदार सूरज बंछोर, अस्पताल सलाहकार गिरीश कश्यप के साथ स्वास्थ्य, नगर निगम और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

जल्द तैयार होगा अस्पताल

इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी में जायसवाल ने 100 बिस्तर का एमसीएच अस्पताल और 40 बिस्तर का आई हॉस्पिटल की स्वीकृति दी है। इसके लिए जिला अस्पताल के बाजू सिविल लाइन में जगह तय किया गया है। बहुत जल्द इसकी कार्य योजना बनाकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी जगह चिकित्सकों की कमी है बहुत जल्द यहां पर डॉक्टर की व्यवस्था की जाएगी।

100 बिस्तर मातृत्व शिशु अस्पताल

इसके लिए 13988 स्क्वायर फीट की जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। इस अस्पताल के लिए एसएनसीयू, प्रसव कक्ष, एएनसी, पीएनसी वार्ड,दो आपरेशन थियेटर शामिल है।

40 बिस्तर आई हॉस्पिटल

यह 40 बिस्तर का आंखों का अस्पताल होगा। इसके लिए 6714 स्क्वायर फीट जमीन की आवश्यकता है। इसमें पूरा सेटअप, वार्ड, ऑपरेशन थिएटर सभी चीजों का समावेश होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!