Uncategorized

सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित

प्रशिक्षकों ने अथक परिश्रम करके, रुचि और क्षमता के अनुसार बच्चों को खूब निखारा है - जयंती लुंकड़

धमतरी । मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र सार्थक स्कूल में सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम पालकों की उपस्थिति में घोषित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सार्थक संस्था के संरक्षक मदनमोहन खंडेलवाल, वरिष्ठ सदस्य जयंती लुंकड़, एवं समाज सेवी कांता राठी ,कविता राठी, विशेष रूप से उपस्थित थे। सार्थक के विशेष बच्चों ने अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। बच्चों के अभिभावकों, हरीश नारायण गजेंद्र, बलविंदर खालसा, मनोहर जसूजा, रंभा दीप,उमेश पटेल, शकुंतला सोनी,माया नामदेव, ओमेश्वरी, मुकेश्वरी सिन्हा,अनिल दुग्गड़, सुमित नागवानी, प्रेमबती साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्कूल द्वारा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सार्थक में आने के पश्चात अपने- अपने बच्चों में आई प्रगति के लिए संतोष और खुशी जाहिर किया ।

तत्पश्चात सभी बच्चों को परीक्षा परिणाम दिया गया। चारों ग्रुप, जिसमे प्री प्राइमरी मनोहर प्रथम, तनिश द्वितीय, प्रतीक शांडिल्य तृतीय, प्रायमरी नेमेश प्रथम, मनीषा द्वितीय, एकलव्य तृतीय, वोकेशनल 1 यज्ञदत्त प्रथम, श्वेता द्वितीय, कुणाल तृतीय, वोकेशनल 2 अर्जुन प्रथम, निखिल व्दितीय, करण खालसा तृतीय स्थान पर रहे। सभी बच्चों को मार्कशीट प्रदान की गई एवं जयंती लुंकड़ ने उन्हें टिफिन बॉक्स का उपहार देकर प्रोत्साहित किया।

सार्थक अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने बच्चों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, चित्रकला एवं अन्य गतिविधियों के विषय में जानकारी दी और कहा ये बच्चे विशेष है , इनके बीच प्रतिस्पर्धा नहीं होती। प्रथम ,द्वितीय रैंक देना एक सिस्टम के अंतर्गत है। जयंती लुंकड़ ने कहा,प्रशिक्षकों ने अथक परिश्रम से रुचि और क्षमता के अनुसार , बच्चों को खूब निखारा है और उन्हें आत्मविश्वासी बनाया है। अतिथि कांता राठी़, कविता राठी़ ने सार्थक के सुचारू संचालन एवं विशेष बच्चों की उपलब्धियों और प्रतिभाओं की सराहना की। और सार्थक को व्यक्तिगत रूप से यथासंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव स्नेहा राठौड़ ने किया। इस अवसर पर सुभाष मलिक, प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, गीतांजलि देवी, स्वीटी सोनी, देविका दीवान, सुनैना गोड़े और अभिभावक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!