Uncategorized

भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में विकास मरकाम, राजेन्द्र गोलछा सहित भाजपाई कर रहे गांव-गांव प्रचार

नगरी। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में गांव-गांव प्रचार हेतु अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला भाजपा के मंत्री एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री रामायण सिन्हा, जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव, अय्युब खान सिंगपुर क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने ग्रामीणो से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हमें मिल रहा है। वहीं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों को 3100 धान का कीमत मिल रहा है वही 2 साल का धान का बोनस प्राप्त हुआ है।

महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 12000 मिलना है। जिसमें दो माह का राशि एक-एक हजार उनके खातों में दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता पत्ता का 5500 मानक बोरा रेट दिया जावेगा इसके अतिरिक्त तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। विकास मरकाम ने कहा की हमें पुन: केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को ध्यान में रखते हुए भाजपा की सरकार बनाना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए निवेदन किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!