Uncategorized

तीन दिन में तीसरी बार गांजा पर कार्यवाही:उड़ीसा से गांजा ला रही गैंग का भंडाफोड़

डोंगरगांव की महिला को भी पकड़ा गया,तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

आरोपियों से 7.100 किलो गांजा, 2 बाइक, 3 मोबाइल व नगदी सहित 2 लाख का अवैध सामान जब्त

एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तीन दिनों के भीतर तीसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना अर्जुनी पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार, ग्राम भोयना स्थित राजा ढाबा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांजा की सौदेबाजी कर रहे थे। तत्काल धमतरी पुलिस अर्जुनी थाने की टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए मौके से तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।पूछताछ व तलाशी के दौरान 7.100 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत 71,000 रूपये,2 मोटरसाइकिल (एक बिना नंबर की एवं एक 1,00,000 रूपये,3 मोबाइल फोन 12,000 रूपये, नगदी राशि 17,000 रूपये,कुल जुमला 2,00,000 रूपये जप्त किया गया है.गिरफ्तार आरोपियों में शंकर विश्वास पिता मुकुंद विश्वास, 43 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ाकुमारी, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा),अर्जुन जानी पिता हांडी जानी, 26 वर्ष, निवासी सानकुमारी, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा),रोशनी ठाकुर पिता मंगलूराम ठाकुर, 27 वर्ष, निवासी किल्लापारा, डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव शामिल है.उक्त आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर धमतरी क्षेत्र में बिक्री की योजना बनाई गई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 98/25, धारा 20(बी),।।(बी),29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!