Uncategorized

सावन मास में शिव भक्ति का अद्भुत संगम: महापौर रामू रोहरा सहित जनप्रतिनिधियों ने किया 151 पार्थिव शिवलिंगों का पूजन

धमतरी-सावन माह की पावन बेला में शिव भक्ति का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला जब शीतलेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित 151 पार्थिव शिवलिंगों के रुद्राभिषेक एवं महाशिव पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। इस विशेष अवसर पर नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने पार्थिव शिवलिंगों का विधिपूर्वक पूजन कर नगर की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।महापौर श्री रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि, सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ एवं फलदायी होता है। धमतरी की पावन भूमि धर्म, श्रद्धा और संस्कृति की जीवंत मिसाल है। यहां रूद्रेश्वर महादेव, बूढ़ेश्वर महादेव जैसे दिव्य स्थलों की कृपा हमेशा नगरवासियों पर बनी रही है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से नगर में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।कार्यक्रम में नगर निगम की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती हिमानी साहू, श्रीमती विभा चंद्राकर, कुलेश सोनी, श्रीमती चंद्रभागा साहू, श्रीमती अनिता अग्रवाल, मुकेश शर्मा एवं कुंदन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का अभिषेक कर नगर की समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।अंत में जनप्रतिनिधियों ने समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!