Uncategorized

कल मनाया जाएगा देवउठनी पर्व, सजा गन्नो का बाजार

सूर्य के तुला राशि मेंं होने के कारण शुरु नहीं हो पायेंगे मंगल कार्य


धमतरी। हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक देवउठनी पर्व से ही शुभ कार्यों की शुरूआत होती है। इस साल 1 नवम्बर शनिवार को एकादशी देवउठनी पर्व पर तुलसी विवाह होगा। जिसके लिए आज से बाजार में गन्ने का बाजार सज चुका है। शहर के इतवारी बाजार, रामबाग, बालक चौक, घड़ी चौक, सिहावा चौक, रुद्री रोड के पास गन्ना बिक्री के लिए पहुंच चुका है। विक्रेताओं ने बताया कि वर्तमान में 80 से 100 रुपये जोड़ी गन्ने का भाव है। इस पर्व को लेकर पौराणिक कथाएं भी हैं। जिसमें तुलसी और सालिग्राम की कथा जुड़ी हुई है। देवउठनी पर्व को प्रबोधनी एकादशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा निभाई जाती है। पंडितों के मुताबिक सालिग्राम एवं तुलसी विवाह में पौराणिक कथा है। प्रबोधनी एकादशी के बाद ही अन्य शुभ कार्यों की शुरूआत होती है। बताया गया है कि धमतरी अंचल में 1 नवम्बर को देवउठनी पर्व मनाया जायेगा। सूर्य के तुला राशि मेंं होने के कारण मंगल कार्य शुरु नहीं हो पायेंगे। विवाह मुहूर्त को लेकर बताया जा रहा कि साल 2025 के शेष दो माह में शादी के 11 शुभ मुहूर्त हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!