Uncategorized

बेकाबू विक्षिप्त गाय को पकड़ा निगम टीम ने


धमतरी। इतवारी बाजार के पास एक गाय विगत कई दिनों से विक्षिप्त अवस्था में विचरण कर रही थी। जिसके द्वारा पूर्व में लोगो को घायल भी किये जाने की सूचना है। ऐसे में उक्त गाय से आम जन मानस को होने वाले खतरे को देखते हुए निगम के कर्मचारी श्यामू सोना, गोविंद रात्रे, विशेषर, सुमित वाल्मीकि द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू गाय को पकड़ा गया। कर्मचारियों ने बताया कि ऐसे जोखिम भरे कार्य के लिए उन्हें सुरक्षा हेतु दास्ताने, मेडिकल किट व अन्य सुरक्षा सामाग्री मुहैय्या कराया जाना चाहिए।
आसपास के लोगो ने बताया कि उक्त क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। जहां इतवारी बाजार के साथ ही बुढेश्वर महादेव मंदिर, मां तुलजा भवानी मंदिर, सांई मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर सहित है। इसके अतिरिक्त शहरी स्वास्थ्य केन्द्र व धमतरी पब्लिक स्कूल, शिवसिंह वर्मा शासकीय स्कूल स्थित है वहीं उक्त मार्ग से ही सिटी कोतवाली, तहसील कार्यालय, निगम कार्यालय लोगों को आगमन होता है। ऐसे में निगम के इस कार्य से लोगो को काफी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!