Uncategorized

धमतरी: आक्रोश रैली की तैयारी तेज, 1000 महिलाएं होंगी शामिल

धमतरी। महिला मोर्चा द्वारा 20 अप्रैल 2026 को रायपुर में आयोजित आक्रोश रैली की तैयारी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रैली को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा व्यापक जनसंपर्क को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
नारी वंदन अधिनियम पारित नहीं होने के विरोध में महिला मोर्चा द्वारा आगामी समय में जिला स्तर पर उग्र आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। इस हेतु लगातार बैठकें एवं रणनीतिक चर्चाएं जारी हैं, जिससे मातृशक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर आंदोलन को व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप दिया जा सके।
महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान की रक्षा के लिए यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
धमतरी जिले से कल दिनांक 20 04 2026 को आक्रोश रैली में शामिल होने जिले से लगभग 1000 महिलाओं के शामिल होने की रूपरेखा बनाई गई ।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में जिला महामंत्री राकेश साहू कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा पवन गजपाल सहित महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका सिन्हा जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन धनेश्वरी साहू डॉली सोनी रूखमणि सोनकर पूजा कुंजाम पूर्णिमा बनपेला किरण सिन्हा सुनीता साहू टिकेश्वरी साहू व्यवस्था प्रभारी बनाए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!