Uncategorized

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा महिला मोर्चा भेजेगी वीर सैनिको के लिए रक्षा सूत्र

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला धमतरी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देशन एवं जिला भाजपा धमतरी अध्यक्ष प्रकाश बैस के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम का आयोजन धमतरी नगर घड़ी चौक में किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे देश के जवान मातृभूमि एवं हम सबकी रक्षा के लिए देश की सीमाओं पर 24 घंटे तैनात रहते हैं तीज त्योहारों में भी अपने घर नहीं आते वह लगातार देश सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं ऐसे भाइयों के लिए रक्षा सूत्र एवं अपने घर आंगन की एक चुटकी मिट्टी महिला मोर्चा एवं धमतरी जिला के बहनों के द्वारा उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना लिए रक्षा सूत्र भेजा जा रहा है। देश के वीर सैनिक जिन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला का जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति को प्राप्त हुए ऐसे भाइयों और जिनका सिंदूर उजड़ गया ऐसी बहनों को यह कार्यक्रम समर्पित है। महिला मोर्चा की बहनों ने बताया कि भाजपा के सभी मंडलों के बहनों के द्वारा स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न संस्थाओं से राखी एकत्रित करके महिला मोर्चा जिला धमतरी की बहनों के पास जमा किया गया है इस एकत्रित रक्षा सूत्र को प्रदेश महिला मोर्चा के माध्यम से देश के सीमाओं में तैनात भाइयों को भेजा जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधानसभा की पूर्व विधायक रंजना साहू महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला जैन पार्वती वाधवानी खिलेश्वरी किरण जिला उपाध्यक्ष श्याम नरेश साहू जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल महामंत्री मोनिका देवांगन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरिता यादव नंदिनी सिन्हा संगीता जगताप सुशीला तिवारी नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव गीता शर्मा दमयंती साहू सुलोचना साहू रुक्मणी सोनकर भानुमति साहू रेखा शांडिल्य डॉली सोनी नीतू त्रिवेदी अनीता अग्रवाल ईश्वरी पटवा चंद्रभागा साहू विभा चंद्राकर पद्मिनी चंद्राकर रितु साहू मालती रावटे दमयंती गजेंद्र रेणुका नाडेम श्यामा पटेल विमला पटेल बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रहीं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!