पार्षद कुशल लोढा ने की शांति कॉलोनी चौक में बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल को चालू कराने की मांग
बरातू हॉटल के पास अर्जुन रेसीडेंसी कॉलोनी जाने वाले मेन रोड में दुर्घटना से बचाव हेतु की बेरीकेट्स लगाने की मांग


धमतरी। श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 10 के पार्षद कुशल लोढा ने वार्डवासियों व वाहन चालको एवं राहगीरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निराकरण की पहल करते हुए यातायात प्रभारी धमतरी पत्र प्रेषित किया है।
श्री लोढ़ा द्वारा प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत बरातू हॉटल के पास अर्जुन रेसीडेंसी कॉलोनी जाने वाले मार्ग में मेन रोड (नगरी-सिहावा मार्ग) में सड़क दुर्घटना होती रहती है। उक्त मार्ग में आम लोगो एवं स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। अत: उक्त स्थान पर बेरीकेट्स लगाने की आवश्यकता है। जिससे कुछ हद तक यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
इसी प्रकार श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के अंतर्गत जिसमें शांति कॉलोनी चौक के पास जो ट्रैफिक सिग्नल लगा हुआ है। जो कि वर्तमान स्थिति में बंद है जहां पर भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। जिससे हरपल दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अत: उक्त सिग्नल को जल्द से जल्द से चालू करने एवं यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग भी पार्षद श्री लोढ़ा ने यातायात प्रभारी से की है।
पार्षद कुशल लोढ़ा वार्ड विकास के साथ सुरक्षा के प्रति भी है गंभीर

उल्लेखनीय है कि पार्षद कुशल लोढ़ा सिर्फ वार्ड के विकास के लिए सक्रिय व समर्पित रहते है बल्कि जनता की सुरक्षा के प्रति भी हमेशा गंभीर रहते है। इसी का परिणाम है कि उन्हें शहर व वार्डवासियों द्वारा जब सिहावा मार्ग पर दुर्घटनाओं की आंशका व कारणों की जानकारी हुई तो जागरुकता का परिचय देते हुए यातायात प्रभारी को बेरिकेट्स लगाने व ट्रैफिक सिग्नल प्रारंभ कर यातायात जवानो ंकी तैनाती की मांग की गई। बता दे कि पूर्व में काफी समय से सिग्नल को चालू कराने की मांग स्थानीय दुकानदारों व निवासियों द्वारा की जा रही है। अब इस मांग को पार्षद श्री लोढ़ा ने भी गंभीरता से उठाया है।