Uncategorized

राष्ट्रीय किसान दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ धमतरी में हुआ प्रेरणादायी भव्य कार्यक्रम


धमतरी। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ धमतरी केंद्र में एक प्रेरणादायी एवं सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों के सम्मान हेतु विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भाई बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को योगिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करना तथा प्राकृतिक खेती के लाभों से परिचित कराना रहा। ब्रह्माकुमारीज़ धमतरी केंद्र की संचालिका सरिता दीदी ने किसानों को संबोधित करते हुए जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योगिक खेती के माध्यम से बिना रसायन के, सकारात्मक संकल्प और पवित्र भावनाओं के साथ की गई खेती न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।सरिता दीदी ने किसानों को आत्मिक शक्ति, सकारात्मक सोच और परमात्म स्मृति के साथ खेती करने के लिए प्रेरित किया, जिससे कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन संभव हो सके। कार्यक्रम का सफल एवं सशक्त संचालन प्राजक्ता बहन द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर किसानों का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया। उपस्थित किसानों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणास्पद बताया और योगिक व जैविक खेती को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा हैं, और उनके सशक्तिकरण से ही स्वस्थ समाज एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!