Uncategorized

नगर पंचायत आमदी में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर 300 वी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान


धमतरी। पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में कुम्हार तालाब वार्ड क्रमांक 9 तालाब स्थित घाट, पचरी और तालाब किनारे आस पास की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया 300वीं जयंती के अवसर पर ज्योति साहू अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी ने माता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दर्जनों नगर के निवासियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई शुरू किया।मन्दिर परिसद के आसपास पड़ी पन्नी, कूड़ा, कचरा आदि को बिन कर सफाई किया जिसमें मछुआ समिति एवं कर्मचारी ने भी अपना सहयोग प्रदान कर स्वच्छ बनाया। ज्योति साहू ने कहा कि हम सभी को अपने घर के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान दे। इस दौरान कोमल यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत आमदी, उमानंद कुंभकार सभापति सुनीता साहू सभापति जागेश्वर नेताम सभापति,ऋषभ ठाकुर नेता प्रतिपक्ष ,संतोषी साहू पार्षद,त्रिभुवन मटियारा पार्षद, नारायण मटियारा पार्षद , ,डिगेश्वर साहू सब इंजीनियर खिलेंद्र साहू कृपाल साहू अंकलहु टुमेंद्र करण डेमों तुलसी हेमलाल अभय राम शोभित गिरधर पीलू सुखदेव चंद्र कुमार परमेश्वर मनहरण रामकृष्ण नारायण लेखू किशन हरेंद्र खेलन जितेंद्र गुमान प्रेम लाल चिंता एवं नगर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!