Uncategorized

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र


धमतरी। गायत्री परिवार भखारा द्वारा युवा व्यक्तित्व निर्माण शिविर के तहत भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में जिला धमतरी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 11580 विद्यार्थी शामिल हुए।जिला समन्वयक दिलीप नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान कराना एवं देश के लिए एक श्रेष्ठ संस्कार वान नागरिक तैयार करना है।यह परीक्षा कक्षा 5वीं से 12वीं तक एवं महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं शामिल होते हैं।यह परीक्षा 22 राज्यों में 11भाषाओ में आयोजित किया जाता है। विद्यार्थियों के लिए ब्लाक, जिला एवं राज्य स्तर पर प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाता है। इस परीक्षा में धमतरी ब्लाक से 3413, कुरुद से 2413, मगरलोड से 2039, भखारा से 1519 विद्यार्थी एवं महाविद्यालय से 289 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!