Uncategorized

ओवरब्रिज के नीचे जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,33500 नकदी सहित वाहन और मोबाइल जप्त

एसपी के निर्देश पर सायबर टीम व मगरलोड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर टीम एवं थाना मगरलोड पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, स्थान-केवराडीह सिक्सलाईन ओवर ब्रिज के नीचे दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार जुआरियों में राजूराम ध्रुव पिता स्व. कुंवर सिंह ध्रुव, 50 वर्ष, निवासी ग्राम राजाडेरा, मगरलोड, दिनेश साहू पिता स्व. नारायण साहू, 30 वर्ष, निवासी नयापारा, राजिम वार्ड नं.21,राकेश नवरंगे पिता कमलराम नवरंगे, 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोकड़ी, थाना कुरूद, भोला साहू पिता चेतन लाल,31 वर्ष, निवासी ग्राम कोकड़ी, थाना कुरूद, महेश सिन्हा पिता कोमल सिन्हा, 22 वर्ष, निवासी ग्राम बोरसी,थाना मगरलोड शामिल है.जप्त संपत्ति में 33,500 नगद,1 बंडल ताश (52 पत्ती),4 नग मोबाइल फोन,3 नग मोटरसाइकिल,1 नग वेगनआर कार कुल अनुमानित जब्ती मूल्य -2,24,500 रूपये शामिल है.उक्त पांचों आरोपियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 03(2) जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 170 ( बी ),135(3) के तहत भी कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!