रथयात्रा से पूर्व, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी बधाई

धमतरी शहर की ऐतिहासिक और पारंपरिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर आज चारों ओर भक्ति का माहौल देखने को मिला। रथ यात्रा निकलने से पूर्व धर्म की नगरी धमतरी के जगन्नाथ मंदिर में परंपरानुसार एक भव्य पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने श्रद्धालुओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ की महाआरती की। उन्होंने भगवान के रथ के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और श्रीफल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर “जय जगन्नाथ” और “हरे कृष्णा” के जयघोष से गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं ने महाप्रभु से धमतरी जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद सभी उपस्थित नेताओं नें श्रद्धालुओं को बधाई दी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सदस्य आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, जिला महामंत्री कृष्णा मरकाम, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, उदित नारायण साहू, राकेश मौर्य, आशुतोष खरे, अभिषेक ठाकुर, नमन बंजारे, अजय सिन्हा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
