Uncategorized

तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले युवक पर पुलिस की कार्यवाही

धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देशन में आमजन की सुरक्षा और सड़क पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु धमतरी पुलिस यातायात द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में मनीष ट्रेवल्स की एक बस को खतरनाक तरीके से तेज रफ्तार में ओवरटेक करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए, बस के आसपास बार-बार ओवरटेक करता नजर आ रहा था, जिससे यात्रियों में दहशत और असुविधा की स्थिति उत्पन्न हुई। इस घटना पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान साहिब बेग पिता रसीद बेग 19 वर्ष निवासी जालमपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.) के रूप में की गई। आरोपी द्वारा बाइक चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होना, बिना हेलमेट, बिना पंजीयन नंबर की गाड़ी का उपयोग करना तथा खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन पाया गया.भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत: धारा 170- जनता में भय एवं असुविधा की स्थिति उत्पन्न करनाधारा 126- लोक सुरक्षा हेतु रोकथामात्मक कार्यवाही,धारा 135(3)-आदेशों का उल्लंघन,मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत,धारा 3/181 – बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना,धारा 184 – खतरनाक तरीके से वाहन चलाना,धारा 194(घ) – बिना हेलमेट वाहन चलाना,धारा 50(2)/177 – बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाहन चलाना
उक्त धाराओं के अंतर्गत आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं चलानी कार्यवाही की गई है।

धमतरी पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, वाहन चलाते समय लाइसेंस, पंजीयन और अन्य आवश्यक दस्तावेज रखें, तथा सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीनता, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!