Uncategorized

सांसद रुपकुमारी चौधरी पहुंची जिला अस्पताल, किया निरीक्षण, बेहतर सुविधाएं प्रदान करने दिए निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में हुई शामिल


धमतरी। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रुपकुमारी चौधरी आज धमतरी प्रवास पर रही है। उनके धमतरी आगमन पर भाजपाईयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। वे जिला अस्पताल पहुंची जहां महिमा वार्ड सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। और मरीजों को बेहतर सुविधाएं निरंतर प्रदान करने हेतु अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आज जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुई। और रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया। उसके पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित विविध सेवा कार्यो में शामिल हुई। इस दौरान महापौर रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जिला महामंत्री राकेश साहू, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, सीएचएमओ डा यूएल कौशिक, चेतन हिन्दूजा, विजय साहू, कुलेश सोनी, मेघराज ठाकुर, विनय जैन, विभा चन्द्राकर, सुशीला तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!